1. ताजमहल का आधार एक ऐसी लकड़ी पर बना हुआ है जिसे मजबूत बनाए रखने के लिए नमी की जरूरत रहती है ऐसे में नमी बनाए रखने के लिए ताजमहल के पास बहने वाली यमुना नदी का बहुत बड़ा योगदान है।
2. ताजमहल के निर्माण के समय बादशाह शाहजहां ने इसके शिखर पर सोने का एक कलश रखवाया था जिसका वजन 466 किलोग्राम का था और इसकी लंबाई 20 फीट 6 इंच थी।3. ताज महल के मुख्य स्मारक के एक तरफ लाल रंग की मस्जिद है और दूसरी तरफ मेहमाननामा ब्रिटिश शासन के दौरान मेहमाननामे को किराए के तौर पर दिया जाता था इसमें ब्रिटेन से आने वाले नव विवाहित जोड़े रहते थे।
4. ताज महल में शाहजहां और मुमताज के कब्र के ठीक ऊपर एक लैंप लगा हुआ है। यह लैंप मिस्र के एक मस्जिद में लगे लैंप की नकल है इसे तैयार करवाने में 108 साल पहले ₹15000 लगे थे।
5. ऐसा कहा जाता है कि ताजमहल के निर्माण के वक्त भूत और जिन्न ताजमहल को नहीं बनाने देना चाहते थे और ताज महल के नीव को वह तोड़ दे रहे थे और ताजमहल के निर्माण में लगे कारीगरों को डराया-धमकाया करते थे। ऐसे मे शाहजहां ने वहां से भूत जिन को भगाने के लिए कई अलग-अलग उपाय करवाएं।
6. मुमताज के मकबरे की छत के ऊपर से टपकते पानी कि बूंद के पीछे कई कहानियां फेमस हैं उनमें से एक यह भी है कि जब ताज महल बनने के बाद शाहजहां ने सभी मजदूरों के हाथ कटवाने का निर्णय लिया तो कारीगरों ने मुमताज के मकबरे की छत के ऊपर छेद कर दिया ताकि शाहजहां का खूबसूरत सपना सपना ही रह जाए।
7. द्वितीय विश्व युद्ध 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध और 1911 के बाद इस हसीन-ए ताजमहल को चारों ओर बांस का सुरक्षा घेरा बनाकर उसे हरे रंग की चादर से ढक दिया था ताकि ताजमहल दुश्मनों को नजर ना आए और इसे किसी प्रकार की क्षति से बचाया जा सके।
8. आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी कि मोहब्बत की इस निशानी ताजमहल को अंग्रेजों ने बेच दिया था। वे ताज महल को तोड़कर इसके कीमती पत्थरों को ब्रिटेन ले जाना चाह रहे थे।
Like Us On Facebook Page.
Subscribe Our Youtube Channel
9. कुतुब मीनार को देश की सबसे ऊंची इमारत के तौर पर जाना जाता है लेकिन इसकी ऊंचाई भी ताजमहल के सामने छोटी पड़ जाती है सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ताजमहल कुतुबमीनार से 5 फीट ऊंचा है।
10. शाहजहां ने जब ताजमहल बनवाया तो उस पर करीब 32 मिलियन भारतीय रुपए खर्च हुए थे जिसकी कीमत आज एक अरब अमेरिकी डॉलर करीब 69 अरब है।
11. ताजमहल में लगा कोई भी फव्वारा किसी पाइप से नहीं जुड़ा हुआ है बल्कि हर फव्वारे के नीचे एक तांबे का टैंक बना हुआ है जो एक ही समय पर भरता है और दबाव के कारण एक ही साथ काम करता है।
12. 8 नवंबर 2000 के दिन ताजमहल को देखने वाले लोगों का बड़ा ही शौक करने वाला दिन था। एक जादूगर ने ऑप्टिकल साइंस के जरिए ताजमहल को कुछ समय के लिए गायब करने का भ्रम पैदा कर दिया था।
13. कहा जाता है कि शाहजहां की एक ख्वाहिश यह भी थी कि जैसे उसने अपनी बीवी के लिए सफेद ताजमहल बनवाया वैसे ही उसके लिए एक काले ताजमहल का निर्माण करवाया जाए। लेकिन शाहजहां को जब उसके बेटे औरंगजेब ने कैद कर लिया तो उसका सपना सपना ही रह गया।
14. यह बात जरूर हैरान करने वाली है लेकिन ताजमहल का रंग भी बदलता है। दिन के अलग अलग पहर के हिसाब से ताजमहल भी अपना रंग बदलता रहता है, जैसे कि सुबह के समय ताजमहल गुलाबी दिखता है, शाम के समय दूधिया सफेद, और चांदनी रात में सुनहरा दिखता है। ऐसा सफेद संगमरमर पर सूर्य और चांद की रोशनी पड़ने के कारण होता है।
15. ताजमहल के तहखाने में असली कब्र मौजूद है जिसका दरवाजा साल में सिर्फ एक बार खोला जाता है। ताजमहल में मुमताज के मकबरे के ऊपर अल्लाह के 99 नाम लिखवाए गए हैं।
Please Follow Us If you Like This Post And Support Us.
Please visit our youtube Channel And Like our Facebook Page For Fun.
Thank you.
(Jai Hind.).











0 comments: